{"_id":"64482c1f983a89acc80a2376","slug":"animal-fire-in-death-siddharthnagar-news-c-7-1-139446-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आग से फूस के दो घर जले, एक मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आग से फूस के दो घर जले, एक मवेशी की मौत
Wed, 26 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम धनगढि़या में सोमवार की रात अज्ञात कारणों लगी आग में दो फूस के घर जलकर राख हो गए। घटना में दोनों घरों में रखे अनाज, बाइक, सारा सामान के साथ भीतर बंधी एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई और दो बकरियां भी गंभीर रूप से झुलस गई। गांव के रामभरोसे व किशुन फूस का मकान बना कर जीवन यापन करते थे। रात के समय आग लगी तो लोग घर से भागने लगे, इतना भी समय नहीं मिला कि वह अपने मवेशियों व सामान को सुरक्षित कर सकें।
मौके पर आए लेखपाल दिनेश पासवान ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, लवकुश चौहान, प्रधान पंकज आदि ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर आए लेखपाल दिनेश पासवान ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, लवकुश चौहान, प्रधान पंकज आदि ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन