{"_id":"5a9adacf4f1c1b45438b511d","slug":"angry-people-planted-a-dead-body-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज लोगों ने सड़क पर शव रख कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज लोगों ने सड़क पर शव रख कर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़-उसका मार्ग के आजाद नगर मुहल्ले की मुख्य सड़क पर आग जलाकर लोगों ने जाम लगाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। महाराजगंज के थाना पुरंदरपुर में मिले शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 27 के फ्लैट नंबर 314 निवासी मुश्ताक अहमद उर्फ पप्पू (34) के रूप में हुई। घटना से नाराज लोगों ने देर शाम नौगढ़-उसका बाजार रोड को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही राहगीरों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में 17 नामजद समेत 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करीब तीन घंटे तक शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर शाम ग्राम जगदीशपुर खुर्द निवासी पंकज रस्तोगी ने तहरीर देकर कहा कि गांव के बाहर किराना स्टोर चलाने वाले भाई नीरज रस्तोगी का अपहरण कर लिया गया है। दुकान में खून के थक्के जमे हुए हैं। तीन लोगों को आरोपित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश किया। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को कांशीराम आवास निवासी रेहाना खातून (32) ने पति मुश्ताक अहमद उर्फ पप्पू के गायब होने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे कांशीराम आवास निवासी एक अन्य व्यक्ति करीम अहमद के कहने पर उसका बकाया रकम लेने के लिए नीरज रस्तोगी के घर गया था।
थाने की पुलिस गुमशुदा दोनों व्यक्तियों की खोज में जुट गई। शुक्रवार को महाराजगंज के पुरंदरपुर पुलिस ने सदर थाना को सूचित किया कि क्षेत्र में एक लाश मिली है। लाश की जेब से कुछ कागजात मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि वह नौगढ़ का निवासी है। सूचना को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस के साथ परिजन पुरंदरपुर थाने पहुंचे। जहां लाश की शिनाख्त की गई। शाम को लोग लाश को लेकर वापस आ गए। घटना से नाराज लोगों ने नौगढ़-उसका बाजार रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एएसपी अरविंद कुमार मिश्रा, सीओ सदर डीके सिंह व सदर थाना समेत उसका बाजार, जोगिया, कपिलवस्तु के थानेदार पहुंच गए और हालात को काबू में किया। अधिकारियों ने मामले का जल्द पर्दाफाश कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि महाराजगंज के पुरंदरपुर में मिले शव की शिनाख्त मुश्ताक अहमद उर्फ पप्पू के रूप में की गई। मामले की तफ्तीश पुरंदरपुर पुलिस कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में महाराजगंज पुलिस को सहयोग किया जाएगा। मामले में मौके पर देर रात तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे। घटना को संज्ञान में पुलिस ने आजाद नगर निवासी कुरबान अली, रफीक, रमजान, सद्दाम, नीरज समेत 125 लोंगों के खिलाफ अराजकता फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।