फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   angered people cut dam

आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडी बांध को काटा

Fri, 14 Oct 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
angered people cut dam
मिठवल के बनकटा के समीप राप्ती बांध को अज्ञात लोगों ने काटा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडी बांध को काटा
विज्ञापन

पथरा। मिठवल ब्लॉक में राप्ती नदी के बांसी-डुमरियागंज बांध को लोगों ने काट दिया। सूचना मिलने पर पथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल ने तत्काल बांध को बंधवाना शुरू कर दिया।
लगातार छह दिन से उफनाई राप्ती नदी के पानी से विकास खंड मिठवल के छह से अधिक गांव तीन दिन से घिरे थे। दबाव बढ़ने से घरों में पानी भर गया। लोगों को घर की छत पर शरण लेनी पड़ी। गांव के सारे संपर्क मार्ग बंद हो गए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग बांसी-डुमरियागंज बांध को बनकटा गांव के समीप काट रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को देख बांध काट रहे लोग फरार हो गए। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से कटान को भरवाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक बांध के कटान को बंद नहीं किया जा सका था। पथरा थानाध्यक्ष बलजीत राव ने बताया की सूचना पर वे फोर्स के साथ पहुंचे। एक मीटर तक कटे बांध को बंधवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed