{"_id":"67fbf8a34f6a18acdb08aecb","slug":"anger-among-traders-due-to-robbery-and-murder-of-two-bullion-traders-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135745-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो सराफा से लूट एवं हत्या से कारोबारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो सराफा से लूट एवं हत्या से कारोबारियों में रोष
विज्ञापन
डुमरियागज एसडीएम को ज्ञापन सौपते सर्राफा कारोबारी। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर पंचायत के सराफा व्यापारियों ने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित को देकर एक सप्ताह में सिद्धार्थनगर में सराफा व्यापारियों के साथ हुई लूट एवं हत्या की निंदा करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में सराफा कारोबारियों ने बताया कि एक सप्ताह में हुए जिले के दो सराफा के साथ हुई लूट एवं हत्या से पूरे जिले का व्यापारी आहत एवं दुखी है। ऐसी दशा में सराफा व्यापारियों में डर एवं असुरक्षा का माहौल है। ऐसी दशा में हम समस्त सराफा कारोबारी आपके माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा यथाशीघ्र न्याय दिलाने एवं प्रत्येक मृतक परिवारों को गुजारे के लिए आर्थिक सहायता (एक करोड़) देने का आग्रह करते हैं।
ज्ञापन देने वालों में रमेश सोनी, भोला सोनी, शिवम सोनी, चंदन सोनी, शुभम सोनी, श्याम सुंदर, अशोक सोनी, पप्पू कसौधन, सियाराम सोनी, अजय अग्रहरि, प्रेम सोनी, आशुतोष सोनी आदि शामिल रहे।