फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anganwadi center and model school should be constructed with the incentive amount received from NITI Aayog

Siddharthnagar News: नीति आयोग से प्राप्त प्रोत्साहन राशि से हो आंगनबाड़ी केंद्र व मॉडल स्कूल का निर्माण

Mon, 19 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center and model school should be constructed with the incentive amount received from NITI Aayog
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते  राजस्व परिषद एसवीएस रंगाराव साथ मेंं उपसिथम डीएम संजीव
सिद्धार्थनगर। राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) एसवीएस रंगाराव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के 16 फरवरी एवं 25 मार्च 2023 को किये गये निरीक्षण आख्या के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में इन्वेस्टर समिट में 10 हजार करोड़ का निवेश करने का अनुबंध हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बताया कि नामित नोडल अधिकारी उद्यमियों से वार्ता कर उनकी समस्या का निराकरण करा रहे है। उद्यमियों द्वारा मेडिकल, फ्लोर मिल, टूरिज्म, मछली पालन आदि के क्षेत्र में इन्वेस्ट कर रोजगार सृजित किया जायेगा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा रीवैम्प योजना के तहत सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और प्रथम स्टेज का कार्य प्रारंभ हो गया है। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि सभी निराश्रित गोवंश के लिए अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है वहां पर हरा चारा, भूसा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में जो फाल्ट बिजली सप्लाई में हो रही है उसका शीघ्र ही निस्तारण कराया जाए। जिला मुख्यालय, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों को बारिश से पूर्व ठीक कराने का निर्देश दिया गया। नीति आयोग द्वारा प्राप्त प्रोत्साहन राशि से आंगनबाड़ी केंद्र एवं मॉडल स्कूल का निर्माण कराया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी को सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं ग्राम सचिवालय जो अपूर्ण हैं उनको पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनंद, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, प्राचार्य, मेडिकल कालेज डॉ एके झा, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed