फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   And went on its way Bhitia Fttepur Piprsn

भिटिया और फत्तेपुर की राह पर चला पिपरसन

Tue, 27 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
And went on its way Bhitia Fttepur Piprsn
बर्डपुर क्षेत्र के पिपरसन गांव में बना शौचालय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। उसका के भिटिया, जोगिया के फत्तेपुर की राह पर बर्डपुर ब्लाक का पिपरसन गांव भी चल पड़ा है। स्वच्छ भारत मिशन से प्रभावित ग्रामीण अब खुले में शौच नहीं जाते। हर घर में आधुनिक लुक वाले पक्के शौचालय हैं और लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जल्द ही प्रशासन इस गांव को खुले में शौच मुक्त के विशेष ओहदे से नवाजेगा। ग्रामीण रोमांचित हैं। उन्हें उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब प्रशासन बर्डपुर ब्लाक के पहले गांव के रूप में पिपरसन को यह सम्मान देगा।
विज्ञापन

 बर्डपुर ब्लाक का पिपरसन गांव भी खुले में शौच की कुसंस्कृति से पीड़ित रहा है। हर तरफ गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने सरकार के स्वच्छता मिशन से जुड़ने का प्रण लिया। युवा ग्राम प्रधान इं.सर्वेश जायसवाल की पहल पर शौचालय से वंचित 140 परिवारों ने 12 हजार की सरकारी मदद और अपनी कमाई से शौचालय का निर्माण कराया।
विज्ञापन

यह शौचालय न सिर्फ पक्के हैं, बल्कि दिखने में भी आकर्षक हैं। छोटे टैंक की जगह बड़ा टैंक और प्रत्येक शौचालय पर पानी की टंकी भी रखी गई है। दशकों से खुले में शौच की कुसंस्कृति से ग्रामीण तौबा कर अब शौचालयों का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्रेनर नियुक्त ग्राम प्रधान सर्वेश का कहना है कि सिर्फ पिपरसन गांव ही नहीं, ब्लाक के अन्य गांवों को भी इस श्रेणी में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। फिलहाल उस घड़ी का इंतजार है, जब खुले में शौच मुक्त गांव की घोषणा होगी। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिपरसन गांव को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बर्डपुर ब्लाक का प्रथम गांव चुना गया है। यहां के ग्राम प्रधान इं. सर्वेश जायसवाल की ठोस पहल है और जल्द ही डीएम की ओर से पिपरसन को खुले में शौच से मुक्त गांव घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed