{"_id":"6578a2d5c8a7fe21b4041216","slug":"and-the-temperature-dropped-the-effect-of-cold-is-increasing-every-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-9698-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: और गिरा तापमान, हर दिन बढ़ रहा ठंड का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: और गिरा तापमान, हर दिन बढ़ रहा ठंड का असर
विज्ञापन
शहर में सुबह कोहरे के दौरान बिना लाइट जलाएं आवागमन कर रहे वाहन चालक। संवाद
-जिले में मंगलवार सुबह छाया रहा कोहरा
-ठंड बढ़ने से बदल रही लोगों की दिनचर्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को ठंड का असर अधिक रहा। दिन व रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि सुबह 8 बजे तक कोहरा छाने के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम रही। मौसम बदलने के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। देर शाम पहले ड्यूटी से घर पहुंचने वाले लोग शाम होते ही घर का रुख कर रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग गर्म पानी पीने लगे हैं, ताकि ठंडे पानी को पीने से सर्दी और बुखार न हो।
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 एवं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.2 एवं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकली तो शाम होते ही गलन बढ़ गई। शहर में चाय की दुकानों में लोगों की भीड़ अधिक रही, क्योंकि ठंड में गर्मी के अहसास के लिए लोग चाय अधिक पीने लगे हैं।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड का असर रहेगा, जबकि तीन्-चार दिन तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सर्दी में शुगर-ब्लड प्रेशर की कराते रहें जांच
सदी बढ़ने में शरीर अंदर के तापमान से सर्दी का असर रोकने का प्रयास करता है। इसके चलते शुगर और ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जाता है। लापरवाही बरतने पर स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं। इसलिए बीमार हों या स्वस्थ, सभी को सर्दी से बचने का प्रयास करना है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच कराते रहें। जो दवा ले रहे हैं, उसे बंद न करें। दिमाग में खून जमने के मामलों में चार घंटे के भीतर अगर विशेषज्ञ चिकित्सक के पास मरीज को पहुंचाएं तो स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है।
-डॉ. आशीष त्रिपाठी, जनरल सर्जन
-- -- -- -
पछुआ हवा के चलते सुधरा एक्यूआई
गोरखपुर। सर्दी के कारण धुंध भले ही बढ़ रही है। लेकिन, पछुआ हवाओं ने शहरी क्षेत्र के ऊपर जमी धूल की परत को हटा दिया है। इससे वायु की गुणवत्ता का सूचकांक भी 100 के आसपास बनी हुई है। मंगलवार की रात 10 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 117 रहा। दिवाली के अगले दिन शहर का एक्यूआई 170 को पार कर गया था। बाद में यह नीचे तो आया, लेकिन 140 से ऊपर बना हुआ था। इधर एक सप्ताह से पछुआ हवा चलने से एक्यूआई में लगातार कमी आ रही है।