फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an woman died iby dengu

डेंगू से महिला की मौत

Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
an woman died iby dengu
डेंगू से महिला की मौत
विज्ञापन

बढ़नी कस्बे में डेंगू का प्रकोप, लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। बढ़नी निवासी मायादेवी (32) की डेंगू से शुक्रवार रात एक बजे मौत हो गई। मायादेवी पिछले कई दिन से बदन दर्द, तेज बुखार और मितली की समस्या से परेशान थीं। इलाज के दौरान उनके रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा लगातार घट रही थी।

नगर पंचायत बढ़नी के कई वार्डों में बीते एक माह में डेंगू, मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। वार्ड नंबर पांच निवासी अमित अग्रहरि ने बताया कि पत्नी मायादेवी को दो सप्ताह पहले बुखार आया था। जांच में उसे डेंगू बताया गया। स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। जांच में लगातार रक्त प्लेटलेट्स कम होने की बात समाने आई। इस चिकित्सक ने मायादेवी को लखनऊ के बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। लखनऊ में भर्ती कराया गया था, शुक्रवार रात एक बजे के करीब मायादेवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की डेंगू से मौत होने से नगरवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से जांच शिविर लगाकर खानापूर्ति की गई। डेंगू फैलने पर लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और सांसद जगदंबिका पाल से की लेकिन बीमारी की रोकथाम के पूरे उपाय नहीं किए गए। लोगों ने बताया कि डेंगू से पीड़ित कस्बे के संतोष कमलापुरी, सागर मोदनवाल, दिव्या जायसवाल, रवि सोनी, निखिल सोनी, वार्ड नं 5 के सभासद निजाम अहमद, वार्ड नं 10 के किशन मित्तल, गुड्डू वर्मा, वार्ड नं 9 के रवि सोनी, निखिल सोनी, अमरदीप वर्मा व उनकी पत्नी, देव वर्मा, पिंकू कमलापुरी लखनऊ और बढ़नी के अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed