{"_id":"5df126eb8ebc3e88053782a2","slug":"an-old-woman-complaind-for-pension-siddharthnagar-news-gkp33289194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा बोली नहीं मिलता पेंशन, कमिश्रर ने जिम्मेदारों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा बोली नहीं मिलता पेंशन, कमिश्रर ने जिम्मेदारों को फटकारा
विज्ञापन
मिठवल क्षेत्र के बजरडीहा में चौपाल करते कमिश्नर अनिल सागर और सीडीओ हर्षिता माथुर
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-62,63
कमिश्नर से बोली वृद्धा, पेंशन नहीं मिलती
मिठवल ब्लॉक के बाजारडीह में लगी चौपाल में कमिश्नर ने मातहतों को हिदायत दी
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। मिठवल ब्लॉक के बाजारडीह गांव में बुधवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना। मौके पर ही उपस्थित मातहतों को खामियों के लिए चेतावनी दी और एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याएं दूर करने के लिए कहा।
ग्राम निवासिनी मंजू चौधरी ने शिकायत की कि कायाकल्प योजना के तहत अभी तक गांव में स्थित स्कूल में कोई काम नहीं किया गया है। एमडीएम का भोजन मानक के अनुरूप नहीं बनता है। इसके लिए कमिश्नर ने खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी देते हुए अविलंब व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। दोनों आंख की अंधी 80 वर्षीय भानमती ने गुहार लगाई कि साहब मैं लाचार हूं, मेरी कोई नहीं सुनता, मुझे अभी तक किसी प्रकार की पेंशन नहीं मिली है। कई अन्य बुजुर्गों ने भी पेंशन न मिलने की शिकायत की। जिस पर मंडलायुक्त ने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी को व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिलाओं से टीकाकरण की जानकारी ली तथा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों का भी जायजा लिया। खंड विकास अधिकारी को गांव में नालियों की दशा सुधारने को कहा। शमशान और कब्रिस्तान पर पेड़ न लगाने की शिकायत मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब पौधारोपण कराने को कहा। गांव के नागेश्वर गौड़ ने शिकायत की कि साहब चार यूनिट पर हमें केवल 16 किलोग्राम अनाज ही मिलता है। मौजूद कोटेदार रामप्रसाद ने कहा कि हमें गोदाम से गल्ला बिना तौल किए कम मिलता है। इसपर सप्लाई इस्पेक्टर सीपी राव को हिदायत देते हुए कहा कि शिकायत तुरंत दूर होनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली का फ्यूज जोड़ने के लिए विभाग के लोग 200 की वसूली करते हैं और बिजली का बिल भी समय से नहीं मिलता है। जिसपर एसडीओ को एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था ठीक करने की चेतावनी दी। उन्होंने सभी से शौचालय बनवाने तथा गोल्डन कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम भतिजवापुर में बने वाटर टैंक व पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीडीओ हर्षिता माथुर, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
एनएच के दोनों तरफ नाला बनाने की मांग
बांसी। बाजारडीह गांव में आयोजित चौपाल में पहुंचकर कपिया शुक्ल गांव के प्रधान याकूब खान ने काजी रुधौली कस्बे में निर्माणाधीन एनएच-233 के दोनों तरफ नाला बनाए जाने की मांग की। इन्होंने कहा कि यदि नाले का निर्माण नहीं हुआ तो सड़क के किनारे बसे लोगों के समक्ष जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान के साथ इस्लाम, कैलाश, किशुन, अब्दुल गनी, हीरालाल, श्यामलाल, दीनानाथ, रत्नेशलाल, चुन्नी लाल आदि मौजूद रहे।