फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   An Indian arrested with one million rupees in Nepal

नेपाल में दस लाख रुपये के साथ एक भारतीय गिरफ्तार 17-43-03

Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
An Indian arrested with one million rupees in Nepal
नेपाल में दस लाख रुपये के साथ एक भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। नेपालगंज बांके पुलिस ने रविवार की देर रात दिल्ली के रहने वाले मुनवर खान (54) को दस लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया। सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय पर मुनवर खान को पत्रकारों के सामने पेश किया गया। सशस्त्र पुलिस जमुनाहा बीओपी के मुख्य पुलिस निरीक्षक जीवन लाल बुड्ढा और नेपाल पुलिस के उपनिरीक्षक भीम बहादुर खड़का की संयुक्त टीम ने उसे कस्टम चौकी के पास से गिरफ्तार किया।

एसपी राणा ने बताया कि मुनवर के पास से 2000 रुपये के तीन और 500 रुपये के 1988 नोट कुल दस लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए। इसकी विशेष जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा नेपाल क्यों लाई जा रही थी। जांच कराने के बाद ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। इसी तरह बांके जिला पुलिस ने दो तेंदुए की खाल की तस्करी में शामिल एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जीत बहादुर जीसी, हिमेंद्र वली, कमल जीसी के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed