फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Amrit Sarovar dry due to heat, dry canal

Siddharthnagar News: गर्मी से सूखे अमृत सरोवर, सूखी नहर

Fri, 13 Jun 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar dry due to heat, dry canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औराताल। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने के लिए अमृत सरोवर बनवाए गए हैं, लेकिन इनके निर्माण का उद्देश्य जिम्मेदारों की उदासीनता की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। कारण यह है कि सरोवर सूखे पड़े हैं, पशु पक्षियों को पानी नहीं मिल रहा है।
गर्मी के दिनों में जल संकट से निपटने व भू-जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने अमृत सरोवर योजना की शुरूआत की है। जून चल रहा है, और इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान अधिक होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी अधिक होने से पेयजल की मांग भी बढ़ गई है। मानव के साथ पशु पक्षी भी व्याकुल हैं। लोग तो विभिन्न साधनों से अपनी प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन पशु पक्षियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में स्थित सरजू नहर में भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। तपती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी में बेजुबान जानवरों के लिए पेयजल का अत्यधिक संकट है।पालतू जानवरों के लिए तो पशु मालिक जैसे तैसे पेयजल की व्यवस्था कर देते हैं, लेकिन छुट्टा पशुओं और नीलगाय इत्यादि के लिए इस गर्मी में गंभीर जल संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed