फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   amin sangh election

राजेश अध्यक्ष, शुकदेव मंत्री निर्वाचित

Sun, 22 Nov 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
amin sangh election
राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राजेश अध्यक्ष, शुकदेव मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

राजस्व अमीन संघ जिला कार्यकारिणी का चुनाव
अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सर्वाधिक मत पाकर राजेश मिश्रा जिलाध्यक्ष, शुकदेव जिला मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ।

तहसील शोहरतगढ़ के सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रचूड़ मिश्र की देखरेख में हुए चुनाव में 50 मत पाकर राजेश मिश्रा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार श्रीवास्तव को सिर्फ सात मतों पर संतोष करना पड़ा। दो मत अवैध घोषित हुए। जिला मंत्री पद पर सर्वाधिक 31 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि हरेंद्र कुमार मात्र 27 मत ही हासिल कर सके। एक मत अवैध घोषित हुआ। अन्य पदों पर मनोनीत किया गया। इनमें शिव सागर गुप्ता उपाध्यक्ष, महेश्वर प्रसाद मिश्रा उपमंत्री, गुलाम हैदर संगठन मंत्री, हरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, कौशल किशोर श्रीवास्तव अंकेक्षक, विश्व कुमार मिश्र मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि संगठन मजबूती के लिए एकजुटता के साथ अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, राजस्व संग्रह अमीन संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्र भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed