फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fire in a tin-shed structure in Mumbai; reports indicate four youths from Itwa have sustained burn injuries

Siddharthnagar News: मुंबई में टिनशेड में आग, इटवा के चार युवकों के झुलसने की सूचना

Fri, 23 Oct 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fire in a tin-shed structure in Mumbai; reports indicate four youths from Itwa have sustained burn injuries
- दो युवक अस्पताल में भर्ती, दो शव मिलने की जानकारी से गांव में चिंता, पहचान की पुष्टि का इंतजार
विज्ञापन

इटवा। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित साकीनाका में 20 अक्तूबर की शाम गोदामनुमा टिनशेड में आग लगने से सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के चार युवकों के झुलसने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही टिनशेड के नीचे रहकर मजदूरी करते थे। इनमें दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, दो शव मिलने की सूचना के बाद से परिजन परेशान हैं। हालांकि, शवों की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, साकीनाका में 20 अक्तूबर की शाम करीब 6:18 बजे आग लगी थी। टिनशेड में कुछ लोग पुरानी प्लास्टिक की बोतलें खरीदने और मशीन से उनके बंडल बनाने का काम करते थे। दिनभर मेहनत-मजदूरी करने के बाद वे उसी शेड के नीचे खाना बनाकर सोते थे। आग लगने के दौरान वहां अफरातफरी मच गई। कई लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन चार युवकों के झुलसने की जानकारी सामने आई। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद दो शव मिलने की सूचना से पिपरी गांव में उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। परिजन लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद दोनों शव पिपरी गांव के युवकों के ही हैं या नहीं। परिवारों को पहचान की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed