{"_id":"5f60c3fd8ebc3e57be553408","slug":"ambulens-siddharthnagar-news-gkp365611476","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मिनट में पहुंची एंबुलेंस, कोरोना उपचाराधीनों को मिली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मिनट में पहुंची एंबुलेंस, कोरोना उपचाराधीनों को मिली जिंदगी
विज्ञापन
दो मरीजों की तबीयत बिगड़ी, कैली भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के मैटरनल चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग में भर्ती दो लोगों को तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन बस्ती के कैली अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग एलवन फैसिलिटी में शोहरतगढ़ क्षेत्र के गड़ाकुल निवासी 45 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा था। उन्हें टीबी के साथ सांस लेने की भी समस्या है। दूसरे मरीज बांसी क्षेत्र के गौतमबुद्धनगर के 55 वर्षीय संक्रमित को हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर व शुगर की समस्या है।13-14 सितंबर की रात दोनों की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से कैली अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस के तत्काल पहुंचने से मरीजों को समय से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पाई।