फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ambulence fell down

Siddharthnagar News: निजी एंबुलेंस पोल से टकराकर गड्ढे मेें गिरी, तीन घायल

Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
ambulence fell down
शोहरतगढ़ के नकथर गांव के मोड़ के पास पोल से टकराने के बाद गढ्ढ़े गिरी एम्बुलेंस। संवाद
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकथर गांव के मोड़ के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकथर गांव के मोड़ के पास सोमवार रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए।
घायलों ने घटना की जानकारी मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को दी। सूचना पर चिकित्सक ने एंबुलेंस भेजकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के खरगावर निवासी संतोष कुमार (30), बिंदु (32), दुर्गेश (35) जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। सोमवार देर रात अस्पताल की एंबुलेंस से घर जा रहे थे। शोहरतगढ़ के चेतिया मार्ग से होते हुए नकथर गांव के मोड़ के पास जैसे पहुंचे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को दी गई। मौके पर चिकित्सक ने एंबुलेंस घटना स्थल भेज दी। एंबुलेंस ने तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उन घायलों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed