फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ambulance response time will be investigated

Siddharthnagar News: एंबुलेंस के रेस्पांस टाइम की होगी जांच

Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ambulance response time will be investigated
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के परसा स्टेशन के रहने वाले रमन श्रीवास (21) पुत्र स्व. टीकाराम की चिल्हिया थानाक्षेत्र के कपिया चौराहे के पास राम जानकी मंदिर सिरवत में बृहस्पतिवार शाम मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में एंबुलेंस सेवा में देरी के आरोप लग रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के रेस्पांस टाइम की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने एंबुलेंस पहुंचने में देर होने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से बात की थी। उनका आरोप है कि 40 मिनट देर से एंबुलेंस पहुंची और रमन को समय से इलाज नहीं मिल पाया। स्वास्थ्य विभाग में इस मामले की जांच शुरू हो गई है। एंबुलेंस कर्मियों का दावा है कि सीएचसी से घटना स्थल की दूरी 9 किमी है, जिसे तय करने में 13 मिनट लगा। हालांकि, रेस्पांस टाइम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवक की मौत से नम हो गईं आंखें : रमन बाइक से जिला मुख्यालय से घर वापस आ रहा था। परिजनों के मुताबिक मृतक के पिता यूपी पुलिस में थे व पीएससी से रिटायर हुए थे। 2021 में कोविड की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की तीन बहनें थीं व तीनों का विवाह हो चुका था। मृतक के पिता टीकाराम शर्मा पीएससी से रिटायर हुए थे और 2021 में कोविड से उनकी मौत हो गई थी। मृतक की तीन बड़ी बहनें थीं और तीनों का विवाह हो चुका है। मृतक तीन भाई था,वह दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ा भाई गुड्डू (30) व उससे छोटा पंकज (18) हैं।

मृतक अविवाहित था व आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहा था, इसके अलावा वह जिला न्यायालय में एक वकील के यहां रहकर प्रैक्टिस भी कर रहा था। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार बानगंगा नदी के तट पर गमगीन माहौल में किया गया।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed