{"_id":"5d17959f8ebc3e3ca07dfaf5","slug":"amar-ujala-bhavisya-jyoti-yojna-siddharthnagar-news-gkp3120555129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाया मान, उपलब्धि के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाया मान, उपलब्धि के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
शहर के सिद्घार्थ पब्लिक स्कूल में अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रमाण पत्र व मेडल मेधावी छात्र व छात्?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी : डीएम
- अमर उजाला भविष्य ज्योति योजना के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडियट के मेधावी हुए सम्मानित
- डीएम व एसपी ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कठिन परिश्रम करके लक्ष्य को हासिल करें। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ऐसा प्लेटफार्म है जहां से विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करता है। यही समय सबसे बेहतर होता है जहां से जिंदगी में कुछ नया करने की हसरत होती है। यह बातें डीएम दीपक मीणा ने शनिवार को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की तरफ से आयोजित ‘भविष्य ज्योति कार्यक्रम’ में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। बिना कठिन परिश्रम के मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता है। कहा कि जीवन में कुछ बनने के लिए एक लक्ष्य को तय करें और उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पित हो जाएं, मंजिल निश्चित ही मिलेगी। कहा कि आज जो यह सम्मान मिल रहा और सम्मानित होने का अवसर मिला है। यह केवल आपकी मेहनत की वजह से मिला है। विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि अंक कम और अधिक मिलने से निराश नहीं होना चाहिए। खुद का आकलन करें और कमियों को तलाशे कि कहा से चूक हुई है। उस पर ध्यान दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। कहा कि जो गिरता है वह उठने की कोशिश करता है और सफलता भी प्राप्त करता है। इसलिए इच्छा शक्ति को मजबूत बनाएं रखें और कुछ हासिल करने की कोशिश करें। कहा कि कहा कि यह समय बहुत ही मूल्यवान है। जो गुजर गया वह वापस नहीं आने वाला है। उन्होंने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद एक-एक करके सभी मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कामाख्या सिंह सहित अन्य शिक्षकों मौजूद रहे।
---
इन मेधावियों को मिला सम्मान
रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र तरुण कुमार, गजेंद्र प्रसाद, इशांत कुमार, आशुतोष द्विवेदी, शिवांगी पटेल, ओमेंद्र देव भट्ट, परमजीत, इंटरमीडिएट के सुभम पांडेय, अशोक पांडेय, धु्रव कुमार प्रजापति, आलोक कुमार पांडेय, रश्मी मिश्र, शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा की शिष्टी सिंह, सुमन निषाद, शिखा दुबे, सौम्या सिंह, प्रतिभा पटेल, अखिल त्रिपाठी, प्रियांशु दुबे, मनन अग्रवाल, आलोक पांडेय। इसके अलावा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के रिषभ सिंह रावत, अभिनव त्रिपाठी, वर्तिका गुप्ता, सोनाली पांडेय, मुजीबुर्रहमान, अनन्या सिंह, शोबी अहमद, रोहित गुप्ता, मो. आजम, रिया कसौधन, कशिश मित्तल, अभिषेक सिंह, मनीष अग्रहरि, शिवांग गुप्ता, श्रद्धा शुक्ला, शनि शर्मा, मो. शाकिब खान, सचिन जायसवाल सहित 55 मेधावी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
---
प्रोत्साहित करने वाला आयोजन
छात्रा शिवांगी पटेल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम के जरिए हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद देती हूं।
---
उत्साहित रहने की प्रेरणा मिली
छात्रा प्रतिभा पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए सम्मान के साथ-साथ एसपी व डीएम सर के द्वारा उत्साहित करने की प्रेरणा मिली जो बहुत अच्छा लगा। इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए।
---
मनोबल बढ़ा, टिप्स काम आएंगे
छात्रा शिष्टी सिंह ने कहा कि पहली बार किसी मंच पर जाने और सम्मानित होने का अवसर मिला जो बहुत अच्छा लगा। अमर उजाला छात्रों को सम्मानित करके उनको आगे बढ़ने की सीख दे रहा है। इससे मनोबल बढ़ा है।
---
अच्छी पहल
छात्रा शिखा दूबे ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि मेधावियों को सम्मानित किया जाए। इस कार्यक्रम से अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होगी। जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा और बच्चे मन से पढ़ेंगे।