{"_id":"687e860b1506239bbf0f835d","slug":"along-with-household-survey-create-awareness-about-communicable-diseases-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-141489-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाउस होल्ड सर्वे के साथ ही संचारी रोग के प्रति करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाउस होल्ड सर्वे के साथ ही संचारी रोग के प्रति करें जागरूक
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक में जानकारी देते अध
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र शाहपुर में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि आशा बहु हाउस होल्ड सर्वे के साथ ही ग्रामीणों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित करें।
अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में गृह भ्रमण कर रही आशाओं के कार्यों का सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट प्रेषित करें। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर पर दस्तक देकर तिथि डालते हुए स्टीकर जरूर चस्पा करें। अधीक्षक ने बताया कि किसी भी दशा में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण के साथ टीकाकरण से एक भी बच्चा न छूटने पाए।
बीएमसी सूर्य देव सिंह ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान टीकाकरण से इंकार परिवार की सूची तैयार कर सूचित करें, जिससे लाभार्थी के परिजनों को समय रहते प्रेरित कर टीकाकरण व जांच कराया जा सके।