{"_id":"6a3d6f80a08a4b3de40aa6e2","slug":"allegations-of-large-scale-irregularities-in-the-voter-list-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160337-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप
Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। समाजवादी पार्टी ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है। सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सत्यापन अभियान में 452 बूथों पर करीब छह हजार से अधिक डुप्लिकेट, फर्जी, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज पाए जाने का दावा किया है।
बृहस्पतिवार को सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर मतदाता सूची को ठीक कराने की मांग की है।
सपा नेता उग्रसेन सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 142 पर शफीक मलिक का नाम छह बार और सुनील चौधरी का नाम दो बार दर्ज है। इसी प्रकार बूथ संख्या 143 पर इनामुल्लाह का नाम पांच बार है। पोलिंग बूथ सं 27 पकड़ीहवा में मतदाता क्रमांक 66, 291 में मनीषा तिवारी मकान सं 89, 119 पर सेम नाम दर्ज है। पोलिंग संख्या 29 के मतदाता क्रमांक 694, 705 पर अंकित पुत्र कन्हैया मकान सं. नौ में दर्ज है। चेतावनी दी कि शिकायतों की अनदेखी होने पर पार्टी निर्वाचन आयोग तक मामला उठाएगी।
इस दौरान हरिनारायण यादव, रामू यादव, विक्रम यादव, गंगाराम, संतोषी, मदनमोहन सिंह, पूर्णवासी आदि मौजूद रहे।