फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegations of construction of drain against the standard, instructions for investigation

Siddharthnagar News: मानक के विपरीत नाला निर्माण का आरोप, जांच के निर्देश

Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of construction of drain against the standard, instructions for investigation
बर्डपुर क्षेत्र के झंडे नगर में मानक के विपरीत हो रहा नाला निर्माण।
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 14 के टोला झंडे नगर में जिला पंचायत से बन रहे नाले के निर्माण में अनियमितता का आरोप लग रहा है। शिकायतकर्ता अनूप ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिए शिकायती पत्र में नाला निर्माण में मानक के विपरीत सरिया और मसाले में अधिक मात्रा में खराब बालू का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की ओर से एनएच किनारे नौगढ़-बर्डपुर के बीच ग्राम झंडे नगर में आरसीसी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के साथ ही इस सड़क के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगने लगे है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला निर्माण में मानक के विपरीत सीमेंट बालू का 5:1 का मिश्रण एवं देशी बालू का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की थी लेकिन, नाला निर्माण जारी है। जबकि आरसीसी नाला के दीवार निर्माण में मौरंग बालू का प्रयोग होना चाहिए। शिकायतकर्ता ने नाली में कम सरिया के साथ देशी बालू का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए जांचकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला पंचायत के एएमए संतोष सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जेई को जांच के लिए कहा गया है जेई के जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed