फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   allegation on headmaster of not coming in school

Siddharthnagar News: शिक्षक पर विद्यालय नहीं आने का आरोप

Tue, 31 Oct 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
allegation on headmaster of not coming in school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बसहिया की प्रधानाध्यापक के स्कूल से महीने में 20 दिन गायब रहने पर गांव एक व्यक्ति ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी को शिकायत पत्र दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने व दूसरे शिक्षक की तैनाती के लिए गुहार लगाई है।
क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी सत्यदेव पुत्र पांचू ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र देकर प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक महीने में केवल 10 दिन स्कूल आती हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इससे उनके भविष्य पर भी असर पड़ा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के स्कूल न आने से अधिकतर बच्चों ने निजी विद्यालयों में दाखिला ले लिया है। 12 अक्तूबर को बीईओ विद्यालय में आए थे। उनके समक्ष पहुंचकर इनकी कार्यशैली की बीईओ से शिकायत की थी। उसके बाद दूसरे दिन मेरा बच्चा स्कूल आया तो इन्होंने बच्चे को पीटते हुए स्कूल से बाहर कर दिया। बच्चे से कहा कि तुम्हारा नाम स्कूल से काट दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। बीईओ रामू प्रसाद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed