{"_id":"6a35a229182e1bae7c07bde0","slug":"allegation-of-forcible-possession-of-bhumidhari-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160041-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भूमिधरी भूमि पर जबरिया कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भूमिधरी भूमि पर जबरिया कब्जा करने का आरोप
Sat, 20 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के फरेंदा गांव निवासी वसीउल्लाह ने अपनी इटवा तहसील के ग्राम कमदालालपुर स्थित सड़क से सटी भूमि पर महतिनिया निवासी एक व्यक्ति पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में वसीउल्लाह ने त्रिलोकपुर थाने के ग्राम महितिनिया खुर्द निवासी नुरैननिशा पत्नी हबीब पर अपनी भूमिधरी पर स्थगन आदेश के बावजूद कब्जा करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि मैंने कमदालालपुर स्थित इस भूमिधरी भूमि पर धारा-24 के तहत पैमाइश के लिए एसडीएम इटवा के न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। इसका शीघ्र ही पत्थर नसब (पक्की निशानदेही) होनी है, जिसमें पत्थर नसब की कार्रवाई तक एसडीएम इटवा के न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिला है। उन्होंने डीएम से बगैर पत्थर नसब संपन्न हुए उक्त भूमि पर कब्जे को रोकने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम इटवा कुणाल ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन