{"_id":"5842fdd84f1c1b626bde7650","slug":"all-were-convinced-of-the-talent-diwyangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की प्रतिभा के सभी कायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की प्रतिभा के सभी कायल हुए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विश्व विकलांग दिवस पर शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सदर बीआरसी परिसर में स्थित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। उनकी प्रतिभा का हर कोई कायल रहा। मिठवल की दिव्यांग छात्रा लक्ष्मी ने पैरों से शैक्षिक क्रिया कलाप कर सबका ध्यान खींचा।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित एक दिवसीय 12वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। एसपी राकेश शंकर ने दिव्यांग बच्चों के परेड की सलामी ली व झंडारोहण किया। बीएसए अरविंद पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य धारा से बिछड़े दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए खेलों की भूमिका पर जोर दिया। ट्राई साइकिल दौड़ में पप्पू, श्याम सुंदर, श्याम को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान मिला। रस्सा-कसी में मनीषा ग्रुप अव्वल रहा।
दौड़ में उसका के प्रवीण प्रथम व बर्डपुर के फैजान को दूसरा स्थान मिला। श्रवण बाधित बच्चों के 100 मीटर, 200 मीटर, जलेबी दौड़, बैशाखी दौड़, सुलेख प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, गायन व नृत्य स्पर्धा हुई। इसमें शोहरतगढ़, नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्देशक मंडल सुषमा पांडेय, चित्रलेखा मिश्रा, सरिता श्रीवास्तव व अनुराधा पांडेय का जन प्रसेसन चर्चा का विषय रहा। बिच्छु दौड़, कुर्सी दौड़ आकर्षण का केंद्र रहा। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए समापन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला समन्वयक अभय उपाध्याय, बीईओ रामसुएश वर्मा, खलील, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, अलका श्रीवास्तव, जीशान खलील, राघवेंद्र सिंह, धीरेंद्र बहादुर, प्रदुम्र सिंह, रामगोपाल, प्रदीप सिंह, राजेश त्रिपाठी, राकेश चौधरी, अतुल वर्मा, महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।