फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   All the priests arrested in the security of Shabir

शाबिर की सुरक्षा में लगे सभी पुसिलकर्मी गिरफ्तार

Sat, 06 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
All the priests arrested in the security of Shabir
arrested
सिद्धार्थनगर। पेशी से लौटते समय बाराबंकी में शातिर अपराधी शाबिर की पुलिस अभिरक्षा से फरारी के मामले में एसपी ने उसकी सुरक्षा ड्यूटी में लगे सभी नौ पुलिस कर्मियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है। सभी के खिलाफबाराबंकी के जैदपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। सूचना बाराबंकी पुलिस को भेज दी गई है। उधर, फरार शाबिर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस की खुफिया टीम उसकी खोज में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शामली के कैराना थाना अंतर्गत जनभेड़ी गांव का निवासी शाबिर पश्चिम यूपी के शातिर अपराधियों में शुमार है। उसके खिलाफ शामली, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जिले में हत्या, लूट, छिनैती, जालसाजी के 34 मामले दर्ज हैं। फरवरी 2016 में उसे मुजफ्फरनगर जेल से सिद्धार्थनगर जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। एक मई को उसे पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा में हरियाणा ले जाया गया था। एसआई राजकिशोर यादव के नेतृत्व में नौ पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया था। एक मई को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद और 4 मई को यमुनानगर के जगाधरी कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में लघुशंका के लिए वज्र वाहन से उतरा और हेड कांस्टेबल दिनेश यादव को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इस मामले में शाबिर समेत ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जैदपुर थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शाबिर की सुरक्षा में एसआई राजकिशोर यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल रामअलख यादव, सत्यप्रकाश यादव, दुर्गेश यादव, रमाकांत चौधरी, राजेश यादव, जगनारायण, मनीराम की ड्यूटी लगाई गई थी। लापरवाही बरतने के आरोप में सभी को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed