{"_id":"6283deadc3fa4b572a640a95","slug":"akhilesh-yadav-will-come-to-islamnagar-today-siddharthnagar-news-gkp4372066154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: आज इस्लामनगर में आएंगे अखिलेश यादव, दबिश देने गई पुलिस की गोली से महिला की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: आज इस्लामनगर में आएंगे अखिलेश यादव, दबिश देने गई पुलिस की गोली से महिला की हो गई थी मौत
Wed, 18 May 2022 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:46 AM IST
सार
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रहे, उसके मद्देनजर नौ गांवों के लगभग 40 टोलों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को जिला मुख्यालय से सटे कोड़रा ग्रांट ग्राम पंचायत के इस्लामनगर में जाएंगे। दो दिन पहले पुलिस की दबिश के दौरान गोली लगने से महिला की मृत्यु होने के मामले में वह मृतका के परिजन से मुलाकात करेंगे। वह दोपहर दो बजे इस्लामनगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करके निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। दूसरी ओर सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर आसपास के दो थाना क्षेत्रों के नौ गांवों में प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यहां एक साथ पांच से अधिक लोगों का समूह मिलने पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन माना जाएगा और प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र कोड़रा ग्रांट गांव की टोला इस्लामनगर में 14 मई की रात गोकसी की सूचना पर सदर थाने की पुलिस दबिश देने गई थी। इस दौरान हुई फायरिंग में रोशनी नाम की महिला की मौत हो गई थी। इस मामले पुलिस ने तमंचे से फायर करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गांव में लगातार लोगों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन
इस लिए यहां शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इसके मद्देनजर एसडीएम सदर विकास कश्यप ने सिद्धार्थनगर और चिल्हिया थाना क्षेत्र के आसपास के नौ गांवों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रहे, उसके मद्देनजर नौ गांवों के लगभग 40 टोलों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।