फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   agencies alert in border

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Wed, 06 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
agencies alert in border
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट
विज्ञापन

- मुर्तजा के आतंकी कनेक्शन होने से बढ़ी संवेदनशीलता
- इससे पहले भी आतंकियों का सीमा से जुड़ चुका है कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी के आतंकी कनेक्शन होने के बाद जिले में संवेदनशीलता बढ़ गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
मुर्तजा के जिले में आने की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। साथ ही पूछताछ में उसने यह राज भी उगले हैं कि हमले में प्रयोग धारदार हाथियार को वह नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु कोतवाली के अलीगढ़वा कस्बे से खरीदा था।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी की कुंडली खंगाले में जुटी टीम को रोज चौंकाने वाले तथ्य हाथ लग रहे हैं। उसके आतंकी संगठन के संपर्क में होने की बात सामने आने के बाद उसकी आंच सिद्धार्थनगर तक पहुंच गई है, क्योंकि वह सिद्धार्थनगर में आया था। जांच में जुटी एजेंसियां खुद इस बात की तस्दीक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा में आने की बात खुद स्वीकार की है, लेकिन इसके साथ ही वह बांसी तहसील क्षेत्र के एक विशेष धर्म से जुड़े एक बड़े शैक्षिक संस्था पर आया था। वारदात करने के बाद नाम चर्चा में आते ही जांच से जुड़ी एक एजेंसी के लोग यहां आए थे। इस संबंध में जानकारी भी हासिल की और चले गए। वहीं, सिद्धार्थनगर में उसके और किससे संबंध है इसकी जांच हो रही है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं, मुर्तजा लेकर नेपाल से लगने वाली जिले की 68 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सीमावर्ती थानों की पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण करके संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ कर रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर जिले की पुलिस अलर्ट है। सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग लगातार जारी है। होटलों आदि में भी संदिग्धों की जांच हो रही है। पुलिस टीम को हर तरफ नजर रखने को कहा गया है।

- डॉ. यशवीर सिंह, एसपी
---
15 मार्च 2021 को चर्चा में आया था जनपद
यूपी एसटीएफ गोरखपुर और लखनऊ की टीम ने 14 मार्च को बस्ती से जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी निवासी मो. राशिद खान के पकड़ा था। जांच में जुड़ी एजेंसियों ने उसके पीएफआई का ट्रेनिंग कमांडर होने दावा किया था। इसके बाद जिले में उसका कहां- कहां आना और जाना था। इस सबकी पड़ताल लंबे समय तक चली। वह भी मुंबई में रहकर इन गतिविधियों से जुड़ा था। इससे पूर्व में भी सीमा से सटे नेपाल से अब्दुल करीम टूंडा, बब्बर खालसा ग्रुप से जुड़े मलखान सिंह सहित कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं। पूछताछ में एजेंसियों के सामने उन्होंने यह बात कबूल की है कि सिद्धार्थनगर जिले से सटे नेपाल में लंबे समय तक रहकर आंतकी गतिविधि में लिप्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed