फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Against SSB market closed, the display on the Collectorate

एसएसबी के विरोध में बाजार बंद, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Against SSB market closed, the display on the Collectorate
अलीगढ़वा कस्बे में दुकानों के बंद होने से पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पत्रकार के उत्पीड़न व सीमाई लोगों पर बर्बरता से गुस्साया पूरा अलीगढ़वा कस्बा सोमवार को एसएसबी के विरुद्ध लामबंद हो गया। दिनभर दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों-ग्रामीणों का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा। एसएसबी के डिप्टी कमांडर व अधीनस्थों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर पत्रकार के साथ न्याय और उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने वाले एसएसबी के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कड़े कदम उठाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के पास से पत्रकार ध्रुव यादव को जबरन उठाने और उत्पीड़न की घटना के बाद से एसएसबी के प्रति लोगों में आक्रोश है। देर रात तक लोग एसएसबी पोस्ट और कपिलवस्तु थाने के पास डटे रहे।
विज्ञापन

अलसुबह ही बाजार बंद कर व्यापारी सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। भाजपा नेता चौधरी अमर सिंह, हियुवा के जिला प्रभारी श्यामधनी राही, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेरमण त्रिपाठी, राजू पाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रवि खन्ना व कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मौके पर पहुंचे प्रभारी डीएम अखिलेश तिवारी ने ग्रामीणों से वार्ता की। उनका ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल कलाम, मो. शफीक, महबूब खान, सुल्तान, दिनेश, रामानुज यादव, रामकृपाल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed