फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After the Jalabhishek, the pagoda resonated with Om Namah Shivay

जलाभिषेक के बाद ओम नम: शिवाय से गूंज उठे शिवालय

Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
After the Jalabhishek, the pagoda resonated with Om Namah Shivay
जलाभिषेक के बाद ओम नम: शिवाय से गूंज उठे शिवालय
विज्ञापन

जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा की। मंदिरों के बाहर मेला लगा रहा। चारो तरफ हर-हर महादेव एवं बम भोले के जयकारे लगते रहे।
शहर के सिहेंश्वरी मंदिर स्थित शिवालय समेत उसका, लोटन, बर्डपुर व जोगिया समेत विभिन्न क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शिवालयों में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण भक्ति मय दिखा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेल पत्र, पंचामृत, अबीर लगाकर सुख समृद्धि के लिए भोले नाथ से प्रार्थना की। मंदिर के गर्भगृह को फूलों से सजाया गया था। लंबे समय बाद कोरोना मुक्त माहौल में महाशिवरात्रि पर आराधना करने की खुशी भक्तों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। उसका क्षेत्र के छितरापार, मंझरिया आदि गांवों में शिवालयों के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेले का भी आयोजन किया गया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर के प्राचीन शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा, पंचायती माता मंदिर, राप्ती तट स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिर और शिवालयों पर आधी रात से ही शिव भक्तों की कतार लग गई थी। वहीं, नगर के रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। हल्लौर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भारतभारी, देईपार, भानपुररानी गांव में स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर और शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

भक्तजनों का जत्था राज घाट पर पहुंचकर जल लेकर भुवनेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचा और उसी जल से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान अमन चैन कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप पांडे, दारा सिंह, विजय कुमार, रंजीत अग्रहरि, संतोष, विशाल आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार डोई नदी के शिवमंदिर, चिल्हिया थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, बरगदवा पकड़ी, बेलगड़ा, खुरहुरिया, हतवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं आरती की। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर, चौकबाजार, राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजा की। मंदिर के पुजारी राजेंद्र पांडेय, टिल्लू शर्मा ने देश में सुख शांति एवं हर नागरिक व किसान खुशहाली के लिए शिव स्त्रोत पाठ का आयोजन किया। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिपरी, मेहनौली, बभनी, पकड़ी, सेखुइया, मधवापुर, बैदौली, जखौलिया, धनगढ़िया, अकरा सेखुईया, बुनईया आदि जगहों पर लोगों ने भोलेशंकर की पूजा की। इस दौरान मेजर सिंह चौहान, रामकेश यादव, पिंगल यादव, जुड़ानी, श्रवण कुमार, बाबा बैताली दास आदि उपस्थित रहे। भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिव मंदिर डोमसरा, महतिनिया, नबेलवा, इटवा बन, सकतपुर, बहादुरपुर आदि स्थानों पर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सकतपुर व कटेश्वरनाथ शिव मंदिर मे भोर से ही श्रद्धालुओ ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य को जल चढ़ाया। शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार शिव मंदिर धनोहरी व समय माता कटवा शनि मंदिर शाहपुर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed