फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After the death of the wife, the husband was taken hostage at the in-laws' house

पत्नी की मौत के बाद ससुराल पहुंचे पति को बनाया बंधक

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
After the death of the wife, the husband was taken hostage at the in-laws' house
पत्नी की मौत के बाद ससुराल पहुंचे पति को बनाया बंधक
विज्ञापन

इटवा। पत्नी की मौत के बाद रविवार को अंतिम संस्कार में त्रिलोकपुर थाने के बुड्ढी गांव में अपनी ससुराल आए पति को लोगों ने बंधक बना लिया। आक्रोशित लोगों ने उसे जमकर खरीखोटी सुनाई। महिला तीन साल से मायके में थी और बीमार थी। आरोप है कि पति कभी देखने के लिए नहीं आया।
क्षेत्र के ग्राम बुड्ढी निवासी महिला की अपने मायके में शनिवार रात में बीमारी से मौत हो गई। इसकी जानकारी जब उसके पति को हुई तो वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ससुराल पहुंच गया। इस जानकारी पर गांववालों ने उसे घेर लिया। ससुराल के लोग उस युवक पर काफी नाराज थे।
विज्ञापन

हालांकि लोगों का कहना था कि उसे बंधक नहीं बनाया गया था। बल्कि, मृत महिला की एक मात्र पुत्री के जीवनयापन के लिए उससे बातचीत की जा रही है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर रामकृपाल शुक्ल ने कहा कि ऐसे किसी मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed