{"_id":"66f06d027938b8a1ef044995","slug":"after-onion-and-tomato-garlic-adds-to-the-inflation-in-tadka-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124487-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्याज और टमाटर के बाद तड़के में लहसुन ने लगाई महंगाई की छौंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्याज और टमाटर के बाद तड़के में लहसुन ने लगाई महंगाई की छौंक
विज्ञापन
300 से 320 रुपये किलो बिक रही लहसुन
गृहणियां बोलीं-महंगाई के कारण बिगड़ रहा रसोई का बजट
55 से 60 रुपये किलो बिक रहा प्याज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। प्याज और टमाटर के बाद अब तड़के के स्वाद में लहसुन ने भी महंगाई की छौंक लगा दी है। प्याज जहां 55 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, टमाटर 50 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन 300 से 320 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। लहसुन के बढ़े दामों ने गृहणियों को परेशानी में डाल दिया है।
नगर की अंजनी गुप्ता, कविता, मुन्नी जयसवाल, संगीता मिश्र आदि महिलाओं का कहना है कि रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सब्जियों के दाम पहले ही काफी ज्यादा है। अब तड़के की सामग्री भी महंगी होने लगी है। ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले भी सब्जियों के मनमर्जी के दाम वसूलते हैं, जबकि बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास लोकल सब्जी मंडी में लहसुन 320 रुपये किलो बिक रहा है, लेकिन इसी मंडी से दो किलोमीटर दूर दोपेडुवा चौराहा व बड़हरा विशुनपुर में रविवार को लगने वाली मंडी में लहसुन 300 रुपये किलो में बेचा गया।
बिस्कोहर नगर के फुटकर सब्जी विक्रेता कल्लू, जीतू और कलीम ने बताया कि लहसुन की मांग में इजाफा हुआ है। मंडी में भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा, इस कारण से दाम में बढ़ोतरी हुई है। नगर निवासी राकेश कसौधन, विक्की मोदनवाल, मंतोष गुप्ता, आशु सिंह, गोलू मोदनवाल, सुजीत, राजू कौशल, आदि ने बताया कि सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से उनका बजट बिगड़ रहा है। पहले के मुकाबले सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है।
विज्ञापन
नगर में सब्जियों के दाम
पिछले हफ्ते के मुकाबले फूलगोभी 100 से बढ़कर 120 रुपये प्रतिकिलो, करेला 35 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रतिकिलो, बैंगन, तरोई, भिंडी व सफेद आलू 30 रुपये प्रति किलो, नींबू 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रतिकिलो, पत्तागोभी 50 से बढ़कर 60 रुपये किलो, प्याज 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रतिकिलो तो टमाटर 40 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।