फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After beautification, Shitalganj Pokhara of Bansi became a picnic spot

Siddharthnagar News: सुंदरीकरण के बाद बांसी का शीतलगंज पोखरा बना पिकनिक स्पॉट

Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
After beautification, Shitalganj Pokhara of Bansi became a picnic spot
बांसी नगर पालिका के आजाद नगर मोहल्ला स्थित शीतल गंज पोखरा का किया गया सुंदरीकरण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी/ सकारपार। बांसी नगर पालिका के आजाद नगर मोहल्ला स्थित पंचशिखा मंदिर के बगल में शीतलगंज पोखरा का दो करोड़ से नगर पालिका द्वारा सुंदरीकरण करवाया जा रहा है।
यह पोखरा पहले अतिक्रमण की जद में आ गया था। साथ ही कूड़ा करकट से पटकर विलुप्त होने की कगार पर हो गया था। अब पोखरा आकर्षक हो गया है। लोग सुबह और शाम को घूमने आ रहे हैं। शाम को रंगबिरंगी लाइट लोगों को अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन

बांसी कस्बे के शेषदत्त चौक के सामने पांच शिखा मंदिर के बगल शीतलगंज पोखरा की साफ-सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। साथ ही पोखरा के दो तरफ सीढ़ियों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक तरफ सीढ़ियों का निर्माण हो चुका है। वहीं पोखरा के बीच में वाटरटैंक यानी पानी वाले फव्वारे का निर्माण करवाया गया है। इसमें रंगबिरंगे लाइट सजाई गई है। जो शाम के वक्त वहां से गुजरने वाले लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही है।
फव्वारे का आनंद लेने के लिए पोखरे के दो तरफ से रास्ता बनाया गया है। इस पर किनारे-किनारे लोहे के खंभे लगाकर उस पर रंगबिरंगी लाइट सजाई गई है, जिस पर शाम के वक्त आने-जाने में लोगों को परेशानी न हो। लोगों को पानी पीने के लिए पाइप की सप्लाई दौड़ाकर टोंटी लगाई जा रही है। वहीं प्रसाधन की सुविधा के लिए छह सीटर वाला शौचालय का निर्माण करवा जाएगा।
पोखरा के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल की रंगाई के बाद उस पर तरफ तरह के ज्ञान संबंधित चित्र बनाने का काम चल रहा है। वहीं बाउंड्रीवॉल के अंदर चारों तरफ से स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। साथ ही खंभे पर घुमावदार रंग बिरंगी लाइट की सजावटी की गई है। जो शाम के वक्त वहा पहुंचने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा।

पोखरे के चारों तरफ डबल सीट वाली आरसीसी बेंच रखवाई गई है। जिस पर लोग बैठ सकें। वहीं पोखरा के चारों तरफ फूटपैड पर छायादार पौधा लगाया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई है। पोखरे के दो तरफ बड़े गेट का निर्माण करवाया गया है। वहीं दो तरफ से छोटे गेट लगाएं गए हैं। पोखरे के फुटपाथ का काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed