{"_id":"6033ed828ebc3ee96731c6c2","slug":"advocates-will-surround-the-police-station-today-siddharthnagar-news-gkp3857977154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थाना घरेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थाना घरेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
जिला न्यायालय सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते सिविल सिद्घार्थ बार एसोसिएशन के जिल
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज थाना घेरेंगे अधिवक्ता
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करने में नाकाम पुलिस के विरोध में अधिवक्ता मंगलवार को थाने का घेराव करेंगे। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता के घर चोरी का फर्जी पर्दाफाश किया गया। विरोध में होने वाले आंदोलन को आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। इसके बाद भी पर्दाफाश नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिज्ञों के दबाव पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में मंगलवार को सदर थाने का घेराव और बैठक की जाएगी। महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि कार्रवाई न होने पर दूसरे दिन 24 फरवरी को भी सदर थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से आंदोलन के दौरान आमजन से कोई प्रतिरोध नहीं करने की अपील की। बैठक में अधिवक्ताओं से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में भाग लेने के लिए कहा गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनूप कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार मौर्य, कैलाश नाथ गिरि, पंकज कुमार सिंह, राहुल कुमार, अरुण कुमार त्रिपाठी, बृजेश प्रताप सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र नाथ शुक्ल, विमल कुमार मिश्र, गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।