फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates protested against Samadhan Diwas

Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर समाधान दिवस का किया विरोध

Sat, 16 Sep 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested against Samadhan Diwas
हापुड़ में पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से हैं नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। डुमरियागंज में अधिवक्ताओं ने शनिवार को मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया व नारेबाजी कर समाधान दिवस का विरोध किया।


बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ता भारी संख्या में तहसील परिसर में इकट्ठा हुए और अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की फिर तहसील गेट के सामने समाधान दिवस का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हापुड़ में शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे वकीलों पर लाठीचार्ज करके बर्बरतापूर्ण हरकत की है। हम हापुड़ के डीएम व पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण की तत्काल मांग करते हैं। अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो आगे प्रदर्शन और वृहद होगा। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान वीरेंद्र सिंह, उदय सिंह, मुनिस हैदर रिजवी, विकास सिंह, रमन श्रीवास्तव, अवध बिहारी सिंह, जलाल अहमद, मनबहाल श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, रविशंकर पांडेय, अखिलेश मिश्रा, कृष्ण यादव, शिव शंकर चौबे और अवधेश कुमार राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed