फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   advocates demand to arrest

अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 24 May 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
advocates demand to arrest
डुमरियागंज मंदिर चौराहे के पास अधिवक्ता के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम करके व? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष के हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष के 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद खत्म हुआ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम बनगाई नानकार निवासी एवं बार एसोसिएशन डुमरियागंज के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय और उनके परिजनों को जमीन विवाद को लेकर बीते सप्ताह पिटाई कर घायल कर दिया गया था। अभी तक पुलिस द्वारा वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार की दोपहर कचहरी से विरोध जुलूस निकालकर मंदिर चौराहा पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलवार शाम तक वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर रास्ता जाम और विरोध प्रदर्शन को खत्म करा दिया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मंगलवार की शाम तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल नहीं भेजा गया तो बुधवार को अधिवक्ता दोबारा सड़क पर उतर कर मंदिर चौराहा स्थित डुमरियागंज-बस्ती मार्ग को जाम कर देंगे और विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। डुमरियागंज बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता सोमवार की दोपहर 12 बजे तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री आशीष श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर चतुर्वेदी की अगुवाई में कचहरी से जुलूस की शक्ल में निकल कर मंदिर चौराहा पहुंच कर सड़क को जाम कर दिए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद अधिवक्ताओं के आंदोलन की खबर पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज ने वकीलों को आश्वासन दिया कि मंगलवार की शाम तक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय की पिटाई के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। चेतावनी दी कि मंगलवार की शाम तक अगर पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की तो बुधवार की सुबह वकील फिर सड़क पर उतर कर रास्ता जाम और विरोध प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान शिवशंकर चतुर्वेदी, रमापति सिंह, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, राजेश दुबे, सीके सिंह, बालमुकुंद श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, वशिष्ठ श्रीवास्तव, ओमकार लाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, अवधबिहारी सिंह, अंशु, नदीम अहमद, मनोज मौर्य, हरिंद्र मौर्य, भारत भूषण, जलाल अहमद, सुल्तान मेंहदी, अनिल यादव, मो. हुसैन, विकास सिंह, विशाल सिंह, सुभाष विश्वकर्मा, जितेंद त्रिपाठी, श्रीकृष्ण यादव, संदीप श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed