{"_id":"673ccd4311b3e002fb0595c4","slug":"advocates-boycotted-work-sdm-heard-directly-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-127489-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, एसडीएम ने सीधे की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, एसडीएम ने सीधे की सुनवाई
Tue, 19 Nov 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
इटवा। तहसील परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रशासनिक कोर्ट का बहिष्कार किया। हालांकि, जिन मामले में वादी प्रतिवादी मौजूद थे, उनमें एसडीएम ने बिना अधिवक्ता की उपस्थिति के ही दोनों पक्षों को सुना। इस मामले में अधिवक्ताओं ने बुधवार को बैठकर आगे की रणनीति तय करने की योजना बनाई है
अधिवक्ताओं के अनुसार एसडीएम ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता को तुम कहने से नाराज होकर तहसील बार एसोसिएशन ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया, सुबह हड़ताल समाप्त होने की चर्चा थी, लेकिन लामबंद अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार जारी रखने की घोषणा की। एसडीएम कोर्ट में 17 मामलों की सुनवाई होनी थी, जिसमें कुछ मामले में एसडीएम ने दोनों पक्ष को बुलाकर सुनवाई की।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक एसडीएम प्रशासनिक का तबादला नहीं हो जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अधिवक्ता अब्दुल हलीम ने कहा कि सीनियर अधिवक्ता के साथ एक अधिकारी की यह भाषा अशोभनीय है, अधिवक्ताओं की मांग जायज है। ं