फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's bulldozer runs on murderer's house

Siddharthnagar News: हत्यारोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sat, 16 Sep 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on murderer's house
परिवार के लोगों ने मकान गिराने की उठाई थी मांग, नाप में खलिहान में पाया गया मकान, एसडीएम की मौजूदगी में चला बुलडोजर
विज्ञापन


प्रशासन के आश्वासन पर जलाया था शव, लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव में 15 अगस्त को हुई थी रोहित की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव में 15 अगस्त को सिर पर प्रहार करके रोहित की हत्या कर दी गई थी। परिवार के लोग इस मामले में आरोपी के घर को गिराने की मांग पर अड़े थे। उनकी मांग को देखते हुए जमीन की पैमाइश की गई तो पता चला कि मकान खलिहान में बना हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम डॉ. ललिल कुमार मिश्र की अगुवाई में मकान पर बुलडोजर चलवाकर इसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी के साथ ही उससे सटाकर खलिहान में बने उसके चाचा के हिस्से को भी ढहा दिया गया।

लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रोहित (20) पुत्र दारा की 15 अगस्त को रात सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। गांव के दूसरे सेमरहना जाने वाले मार्ग पर खून से लथपथ लाश मिली थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी परवेज के अलावा एक युवती व एक युवक पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था। परिवार के लोग शव जलाने से मना कर रहे थे। परिवार वालों ने मांग की कि मुख्य आरोपी परवेज का मकान गिराया जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि शव को जलाओ, अगर मकान अवैध रूप से बना होगा तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की निगरानी में गठित टीम ने 29 अगस्त को मौके पर जाकर पैमाइश की तो मुख्य आरोपी परवेज सहित उसके परिवार के दो अन्य लोगों का मकान खलिहान में पाया गया। शुक्रवार को एसडीएम सदर डॉॅ. ललित कुमार मिश्र की अगुवाई में टीम गांव में पहुंची और बुलडोजर से मकान को गिरवा दिया गया। बुलडोजर चलता देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। वहीं मृतक रोहित का परिवार प्रशासन की इस कार्रवाई से खुश था। मकान ढहाए जाने के दौरान कानूनगो अंब्रिश, एसओ चंदन कुमार, चौकी हरवंशपुर प्रभारी मनोज कुमार सिंह, लेखपाल विनय पांडेय, राहुल कुमार, राम सिंह, अखिलेश यादव सहित पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन




बोले अधिकारी

15 अगस्त की रात लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रोहित की हत्या के बाद उसके माता-पिता ने शव को जलाने से मना कर दिया था। जिसे लेकर काफी जद्दोजहद के बाद इस शर्त पर शव जलाने के राजी हुए कि आरोपी परवेज का मकान गिराया जाए व अहेतुक सहायता देने के साथ कुछ जमीन दिया जाए। जिस पर तभी से कार्रवाई चल रही थी। उसी के तहत 29 अगस्त को टीम बनाकर पैमाइश करने के बाद जमीन खलिहान की मिली। एक सितंबर को घर खाली करने का नोटिस दिया गया था। ठीक एक माह के अंदर फोर्स के साथ मकान को ढहवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम सदर



मकान गिरा, मिला न्याय

फोटो--
मृतक रोहित की मां ने कहा कि जो सरकार से मेरी मांग थी वह पूरा हो गई। मेरा पुत्र वापस तो नहीं आ सकता। लेकिन इस कार्रवाई से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है। अब अपराधियों को अपराध करने के लिए सौ बार सोचना पड़ेगा।

---

कार्रवाई पर बोले आरोपी परवेज के चाचा

हत्याकांड के मुख्य आरोपी परवेज के चाचा अब्दुल वजीद की बहू नाजमा ने कहा कि अपराध किसी ने किया, सजा सबको मिल रही है। घर ढहाए जाने से मेरा बड़ा नुकसान हुआ है।


---

पहले भी हो चुकी है घटना

15 अगस्त की रात लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रोहित पुत्र दारा लापता हो गया था। इसकी शिकायत लोटन कोतवाली में उसके पिता ने की थी। उसने बताया कि शाम छह बजे रोहित यह कहकर निकला कि वह सेमरहना चौराहे पर जा रहा है। डायल-112 पर रोहित के गायब होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस टीम व परिजन रातभर उसे खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। दूसरे दिन सुबह सूचना मिली कि गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सेमरहना-बेलवहिया मार्ग पर स्थित बेलवहिया पुलिया के पास शव पड़ा है। मामले की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के सिर के पिछले हिस्से और पीठ पर लोहे के रॉड या फिर डंडे से हमला करके उसकी हत्या की गई थी। वह मुंह के बल पड़ा हुआ था। आसपास खून फैला था। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी परवेज, उसे जानने वाली उसकी मित्र सेमरहना निवासी पिंकी, उसके गांव निवासी सुनील चौरसिया और बगल के ही सैनुआ गांव निवासी रोलू को हत्याकांड में शामिल होने के मामले में जेल भेज गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed