{"_id":"684b1be1524e39eee30c7434","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-mosque-and-madrassa-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139211-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मस्जिद और मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मस्जिद और मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के धंधरी कलां में अवैध मदरसे को प्रशासन की जेसीबी से ढहा दिया गया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर/ ढ़ेबरुआ। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित अवैध तरीके से संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस बीच बढ़नी ब्लाॅक के सिसवा उर्फ शिवभारी में बंजर भूमि पर बने मस्जिद व मदरसे को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया। यह ढेबरुआ थाने की बाउंड्रीवाल से सटा हुआ था। एडीएम व एडिशनल एसपी की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने लगभग आठ थानों की पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार राजस्व वाद की धारा-67 के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सरकारी भूमि पर बने अवैध पक्के मकान, स्थायी और अस्थायी अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्रवाई की जानी है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सुबह लगभग छह बजे ही पुलिस बल की मौजूदगी में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में ढेबरुआ थाने से सटे दक्षिण दिशा में बंजर भूमि पर संचालित मदरसे को बुलडोजर से गिरवा दिया है। तहसील प्रशासन ने इसके लिए पांच मई को ही सरकारी अभिलेख में दर्ज बंजर भूमि में बने मस्जिद व मदरसे को सील कर दिया था। जब मस्जिद व मदरसा संचालकों ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे एडीएम गौरव व एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में गिरवा दिया गया।
राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक विशेष रूप से भारत-नेपाल बॉर्डर एरिया में शून्य से 10 किलोमीटर की परिधि में जितनी भी संस्थाएं हैं, उनका परीक्षण चल रहा है। इसमें जो ग्राम सभा, शासकीय भूमि पर निर्मित हैं अथवा मान्यता के जो मानक हैं वो पूरे नहीं करते हैं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई : ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में बंजर की जमीन पर बने मस्जिद व मदरसे को गिराने के वक्त सुबह छह बजे मौके पर एडीएम गौरव, एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार, एसडीएम राहुल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, सीओ सुजीत राय के साथ ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह, शोहरतगढ़ एसएचओ विन्ध्येश्वरी मणि त्रिपाठी, एसओ समय माता कठेला शेषनाथ यादव के साथ चिल्हिया, त्रिलोकपुर, खेसरहा, शिवनगर डिड़ई समेत आधा दर्जन से अधिक थानों के एसओ मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।