फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's bulldozer runs on illegal construction in Badhanichafa

Siddharthnagar News: बढनीचाफा में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 03 Jan 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on illegal construction in Badhanichafa
डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी तथा मौके पर मौजूद तहसीलद
डुमरियागंज। बढनीचाफा के वार्ड नंबर-चार सम्राट अशोकनगर में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बढनीचाफा में मंगलवार को लगभग 12 फीट लंबा व 30 फीट चौड़ा पक्का निर्माण एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंद्र के आदेश पर तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल व ईओ महेश प्रताप ने ध्वस्त कराया। इससे पहले लगभग एक पखवाड़ा का समय अतिक्रमण करने वाले को हटाने के लिए दिया गया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने व कब्जा न हटाए जाने के बाद प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई। उक्त वार्ड निवासी रामनेवास वर्मा का मकान लगभग 30 वर्ष से मुख्य मार्ग के किनारे है। लगभग चार वर्ष पहले उन्होंने सड़क की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान से सटे ही बरामदे का पक्का निर्माण करा लिया था। इसपर वार्ड के ही चंद्र प्रकाश वर्मा ने शिकायत की। इस मामले में एक वाद भी उच्च न्यायालय में लंबित है। क्षेत्र में अबतक चकबंदी प्रक्रिया प्रभावी थी, जिसके कारण अतिक्रमण नहीं हट सका था। पंद्रह दिन पहले एसडीएम ने अतिक्रमणकर्ता को नोटिस देते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी कब्जा हटवाने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रभारी अधिशासी अधिकारी बढनीचाफा महेश प्रताप श्रीवास्तव व तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंची भवानीगंज थाने की पुलिस फोर्स की उपस्थिति में जेसीबी से पक्का निर्माण ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


---

वर्जन

बढनीचाफा में 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने को अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया गया था। अतिक्रमण न हटने पर प्रशासन ने आज जेसीबी के जरिए किए गए अवैध कब्जे ध्वस्त कराने की कार्रवाई की है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वाला कोई भी छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवींद्र कुमार एसडीएम डुमरियागंज

---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed