{"_id":"65f9e17c0aec0de2d0042456","slug":"administrations-bulldozer-on-illegal-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114671-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Wed, 20 Mar 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज के शाहपुर एहतमाली में नदी की भूमि पर किए गए कब्जे को जेसीबी से धवस्त किया गया।
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम शाहपुर एहतमाली में स्थित नदी खाते की भूमि है। इस पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। मंगलवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. संत राज सिंह बघेल ने बुलडोजर से हटवा दिया।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर एहतमाली स्थित गाटा संख्या 257 अभिलेख में नदी के नाम से है अंकित है। इसका रकबा 1.980 हेक्टेयर है। इस पर स्थानीय तीन लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज, तहसीलदार तथा थाने के पुलिस बल द्वारा नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महेश प्रताप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक लाल कृष्ण श्रीवास्तव तथा लेखपाल राजेश मणि आदि मौजूद रहे।
तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि नदी की जमीन पर उक्त तीनों लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे कब्जा मुक्त कर दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि फिर कब्जे का प्रयास किया गया तो उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।