फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration's bulldozer lasted for six hours, 100 meters of road empty

छह घंटे चला प्रशासन का बुलडोजर, 100 मीटर सड़क खाली

Wed, 01 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer lasted for six hours, 100 meters of road empty
छह घंटे चला प्रशासन का बुलडोजर, 100 मीटर सड़क खाली
विज्ञापन

उसका बाजार। अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। बुधवार को नगर पंचायत उसका बाजार में दस्ते ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस चौराहे से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। छह घंटे में मात्र सौ मीटर सड़क से ही अतिक्रमण हटाया जा सका।
सड़क किनारे लोगों के स्थायी निर्माण के कारण अभियान को गति नहीं मिल सकी। अतिक्रमण भी इतना मजबूत रहा कि मात्र सौ मीटर की जगह खाली कराने में पूरा दिन निकल गया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम को दो बुलडोजर के साथ देखते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। उसका कस्बा में तहसील प्रशासन के पहुंचने के बाद लोग अपनी दुकानों में सामान भरते नजर आए। गेस्ट हाउस के सामने बने पक्का निर्माण पर बुलडोजर चलाए तो इसे देखकर लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

तमाशबीन भी दिन भर जुटे रहे। मौजूद लोग आगे के अतिक्रमण की चर्चा करते रहे। जैसे-जैसे बुलडोजर से धड़ धड़ की आवाज निकल रही थी, अतिक्रमणकारियों की धड़कन बढ़ती रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोटन, मोहाना, जोगिया, खेसरहा और उसका थाने की पुलिस मौजूद रही। इस दौरान एसडीएम जगप्रवेश, तहसीलदार राम ऋषि रमन, ईओ जितेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर और दुकान बनाकर किया है कब्जा
दरअसल थाना रोड की सर्विस लेन पर वर्षों से स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण है। रोड के दोनों तरफ ब्रिटिश काल में नाला बनाया गया था। दुकानदारों ने नाले से काफी आगे सड़क तक कब्जा कर सब पर अतिक्रमण कर रखा है। हल्की बारिश से सड़क पर जलभराव हो रहा था। शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत नाले से अतिक्रमण नहीं हटा पाया था।

नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की जमीन में बने हैं पीएम आवास
नगर पंचायत प्रशासन ने थाना रोड पर कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया है। संबंधित ने इसे सड़क के किनारे ही बनवा दिया, जबकि इन आवासों को बनाने के लिए अपनी जमीन होनी चाहिए। नियम को नजरअंदाज कर आवास आवंटित कर दिए गए हैं, जो अब अतिक्रमण की जद में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed