फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Administration people went to remove the encroachment, returned after giving two days chance

Siddharthnagar News: कब्जा हटाने गए प्रशासन के लोग, दो दिन का मौका देकर लौटे

Sat, 31 Aug 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Administration people went to remove the encroachment, returned after giving two days chance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे गड़ाकुल में स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पास व शोहरतगढ़ स्टेशन रोड के बगल में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत प्रशासन व एसडीएम को विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जेधारी कब्जा हटाने के विरोध में आई जेसीबी मशीन के आगे सो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जेधारी से अपनी बात एसडीएम के सामने रखने लिए कहा।
एसडीएम व कब्जेधारी में काफी देर बहस होने के बाद एसडीएम ने दो दिन का समय दिया। कहा कि इस जमीन का कागज अपने नाम दिखा दो नहीं तो दो दिन बाद जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ के गड़ाकुल में स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पास व शोहरतगढ़ स्टेशन रोड के बगल में जिला पंचायत की जमीन है। गड़ाकुल पंचायती राज अब नगर पंचायत में शामिल हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने जिला पंचायत से इन जमीनों पर विकास कार्य करने के लिए स्वीकृति ली है। इस जमीन को नगर पंचायत लाइब्रेरी भवन का निर्माण करने के लिए चिह्नित किया गया था, लेकिन इस जमीन पर कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ अजय कुमार व एसडीएम चंद्रभान सिंह व राजस्व टीम जेसीबी मशीन से कब्जा हटवाने के लिए पहुंचे तो कब्जेधारी मिठाई लाल यादव ने एसडीएम से कहा कि यह जमीन हमारी है। कई साल से इस पर हमसरा कब्जा है। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इस जमीन को खाली नहीं करवा सकते हैं। जिस पर एसडीएम ने कहा कि खतौनी में अपने किसी परिवार का नाम दिखा दो तो मैं मान लूंगा की जमीन तुम्हारी है। उसके बाद जैसे ही जेसीबी मशीन आगे बढ़ी तभी मिठाई लाल यादव का पुत्र दीपक यादव जेसीबी मशीन के आगे सो गया। उसके बाद एसडीएम ने पुलिस फोर्स का सहारा लिया।

मौके पर शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर कब्जा किए हुए लोगों का पक्ष गहनता से सुनी। उसके बाद एसडीएम व दीपक यादव से जमीन के कागजात को लेकर बहस हुई। यह तय हुआ कि अगर दो दिन में इस जमीन का कागज अपने परिवार के किसी के सदस्य के नाम दिखा देंगे।, तब आप की जमीन मानी जाएगी। अगर कोई ठोस अभिलेख दो दिन में नहीं दिखा पाए, तो कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed