{"_id":"5fc7c4828ebc3e9bef380720","slug":"acts-of-goon-act-on-murder-accused-siddharthnagar-news-gkp3753747144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई,भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई,भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
ढेबरुआ पुलिस ने दोनों को गांव के पास से गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दोनों हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह के मुताबिक वर्ष 2019 में गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले की विवेचना चल रही थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि हत्या में विशु उर्फ विश्वनाथ, अमर मणि तिवारी उर्फ छोटू निवासी ढेबरुआ शामिल थे। दोनों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई थी। बुधवार को सूचना मिली कि दोनों गांव में मौजूद हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।