{"_id":"616715943329c92e83237e35","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-spread-anarchy-siddharthnagar-news-gkp4128341161","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई’
विज्ञापन
बर्डपुर कस्बे में मातहतों के साथ मार्च करते एएसपी सुरेश चंद्र रावत।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई’
बर्डपुर। दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार के मद्देनजर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए एएसपी सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में मोहाना पुलिस ने बर्डपुर कस्बे में मंगलवार रात को पैदल मार्च किया। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए अमन व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
एएसपी सुरेशंचद रावत ने कहा कि अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। एएसपी की अगुवाई में बर्डपुर चौक से पल्टा देवी मार्ग होते हुए बर्डपुर कस्बा व बर्डपुर बाजार का भ्रमण किया। रास्ते में संभ्रांत लोगों से भेंट कर उन्हें भाईचारे का संदेश दिया। एएसपी ने कहा कि नवरात्र, दशहरा पर्व चल रहा है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शासन की गाइडलाइन के अनुसार इन त्योहारों को संपन्न कराया जाएगा।
किसी भी व्यक्ति की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो पुलिस उससे सख्ती से पेश आएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी किसी को भावनाओं को आहत न किया जाए। इसके लिए लगातार मानीटरिंग कराई जा रही है। पैदल मार्च के दौरान मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव पुलिस आदि मौजूद रहे।