फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action will be taken against negligence in distribution of nutritious food

Siddharthnagar News: पुष्टाहार वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in distribution of nutritious food
जिला स्तरीय पोषण समिति व जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति, जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक हुई। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने गर्भवतियों एवं बच्चों को चिन्हित कर समय से पोषाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरओ, पोषण वाटिका, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, हैंडवाश, बाला पेंटिंग, रैंप आदि कराने का निर्देश दिया। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह में पांच ग्राम पंचायत में भ्रमण करते रहे। संपूर्णता अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक सितंबर से सात सितंबर 2024 तक मनाया जायेगा। जिसमें आकांक्षात्मक जनपद के छह इंडीकेटर्स तथा आकांक्षात्मक विकास खंड के छह इंडीकेटर्स से संतृप्त किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धमेंद्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed