फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Achievement of Government in Lok Kalyan Mela

लोक कल्याण मेले में बताई सरकार की उपलब्धि

Tue, 24 Apr 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Achievement of Government in Lok Kalyan Mela
इटवा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। स्थानीय तहसील परिसर में सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। 
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोक कल्याण मेले के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रत्येक सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनहित की योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बताएं। द्विवेदी ने कहा कि उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को गैस चूल्हा व सिलिंडर, स्कूल के बच्चों को ड्रेस, बैग, किताब, जूता-मोजा, किसानों को पशुओं के लिए आवश्यक दवाओं का किट, आशा कार्यकर्ताओं को कुपोषण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, बाढ़ में किसानों के फसल का नुकसान होने के मुआवजे का प्रतीकात्मक पत्र आदि प्रदान किया। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन, पशु पालन, चिकित्सा, बिजली, खाद व रसद विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर एसडीएम एम. जुबेर बेग, तहसीलदार, राजेश कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed