{"_id":"684c679739c082ca8d08b9ec","slug":"accused-of-sexual-exploitation-on-the-pretext-of-marriage-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139294-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तारथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तारथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की युवती से विवाह करने का झांसा देकर दो वर्ष से यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया युवक विवाहित है तथा युवती को प्रेमजाल में फांस कर उसके साथ संबंध बनाता रहा था, जिससे युवती गर्भवती भी हो गई। अब जब उसने विवाह से इन्कार किया तो युवती ने मंगलवार को थाने में केस दर्ज करा दिया।
घटना की जानकारी युवती के परिजनों को पांच दिन पूर्व जब हुई तो सभी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी आरोपित पंकज के घर गए और युवक के घर वालों से दोनों का विवाह कराने को कहा।
वहां उसके विवाहित होने की बात जब पता चली तो सभी अवाक रह गए। युवती ने कहा कि हमसे विवाह करने की बात कही है तो विवाह करें, जिस पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युवती के परिजन इसके बाद थाने पहुंच गए और तहरीर दी। पुलिस केय दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार की सुबह उसे थाना क्षेत्र महुआ खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को युवती की मां ने पीड़िता के साथ घटना की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर दर्ज हुए केस में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।