{"_id":"6298f2f72b1fe45f5a32c8bf","slug":"accused-of-raping-minor-arrested-siddharthnagar-news-gkp439034786","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
खेसरहा। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को बृहस्पतिवार को खेसरहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
एसओ खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र एक गांव में वर्ष 2013 में नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए सक्रिय हुई। बृहस्पतिवार को उसे क्षेत्र से पकड़ लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ की गई। फिर उसका चालान कर दिया गया।