फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of kidnapping and raping arrested

अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping arrested
अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

भवानीगंज। लड़की को अगवा करके दुष्कर्म के मामले में एक माह से फरार चल रहे दो आरोपितों को भवानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के भड़रिया चौराहे से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसओ भवानीगंज महेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक माह पूर्व शिकायती पत्र देकर एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मिली तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। लड़की के मिलने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। इसमें एक व्यक्ति की ओर से मदद करने में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद उसके खिलाफ साजिश करने के मामले में केस दर्ज किया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना मिली की आरोपित क्षेत्र के ही भड़रिया चौराहे के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपित सोनू निवासी लालपुर महरी थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती व बबलू पुत्र राजमन निवासी चैलाही थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed