फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of kidnapping a teenager arrested in Shohratgarh

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में किशोरी अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a teenager arrested in Shohratgarh
शोहरतगढ़। कोटिया बाजार निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित मुबारक अली को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को प्लाईवुड तिराहा, खुनुवां रोड के पास से उस समय पकड़ा गया जब वह नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी किशोरी को मुबारक अली बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को पहले ही तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जबकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्लाईवुड तिराहा खुनुवां रोड के पास मौजूद है और नेपाल भागने की योजना बना रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed