{"_id":"65b6aeb0897c416fc8008636","slug":"accused-of-gang-rape-of-teenage-girl-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112040-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- अगवा करके ले गए थे आरोपी, दिसंबर में दर्ज हुआ था केस
- खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी खेसरहा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले मेें 10 दिन पहले एक आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया था।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने खेसरहा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और मेडिकल परीक्षण कराया। लड़की ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, जबकि एक नाबालिग से शादी कर लेने के बाद कही। एसओ खेसरहा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी जुबेर अहमद निवासी धमौरा पुरवा थाना खेसरहा को गिरफ्तार लिया गया। पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई राकेश कुमार चौकी प्रभारी कुर्थिया, आरक्षी अनिकेत सिंह शामिल रहे।